जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक मांग के बीच सोना 1,800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
नयी दिल्ली, 15 मई राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
बुधवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 96,850 रुपये और 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘निवेशकों के सुरक्षित-संपत्तियों से दूर जाने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। अमेरिका और चीन के बीच 90 दिन के लिए शुल्क कम करने पर सहमति बनने से बड़े पैमाने पर व्यापार युद्ध की आशंकाओं को कम कर दिया है।’’
चांदी की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही, जो 1,000 रुपये घटकर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले बाजार सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 16.81 डॉलर या 0.53 प्रतिशत गिरकर 3,160.71 डॉलर प्रति औंस रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

