जरुरी जानकारी | सोने में 170 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये उछली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों में सोने की कीमत दबाव में आ गई, जिससे रुपये में मजबूती आई।’’
हालांकि, चांदी की कीमत 800 रुपये के उछाल के साथ 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,925 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी की कीमत तेजी के साथ 23.70 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण जिंस बाजार में सोने में गिरावट आई। बेहतर आंकड़ों से यह संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व नीतिगत दर मामले में लंबे समय के लिए आक्रामक रुख अपना सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

