एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 160 रुपये गिरकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 160 रुपये टूटकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोना 160 रुपये गिरकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 23 जून आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 160 रुपये टूटकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये गिरकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले बाजार बंद के समय इसका भाव 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

हालांकि, सोमवार को चांदी 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही।

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली रूप से गिरकर 3,365.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध, कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोमवार को कुछ समय के लिए सोने की कीमत बढ़कर 3,413.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई, क्योंकि निवेशक तेहरान पर हवाई हमलों में अमेरिका की भागीदारी के बाद ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’’

चैनवाला ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की कांग्रेस में टिप्पणी, अमेरिकी जीडीपी आंकड़े और कोर पीसीई मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक घटनाओं का इंतजार करेंगे।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की शोध विश्लेषक - जिंस और मुद्रा रिया सिंह के अनुसार, जून में अबतक सोने की घरेलू कीमतों में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, कमजोर आभूषण मांग के कारण वैश्विक दरों की तुलना में यह कम कीमत पर कारोबार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).