जरुरी जानकारी | सोने में 159 रुपये की गिरावट, चांदी भी 149 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार और कमजोर वैश्विक संकेतों को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 159 रुपये की गिरावट के साथ 51,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच अप्रैल रुपये के मूल्य में सुधार और कमजोर वैश्विक संकेतों को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 159 रुपये की गिरावट के साथ 51,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी की कीमत भी 149 रुपये की हानि के साथ 66,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,634 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ 75.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के कारण दिल्ली में 24 कैरट सोने के हाजिर भाव में 159 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।’’
उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

