जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने का कारोबार नकारात्मक रहा, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 150 रुपये कम है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,820 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 21.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
गांधी ने कहा कि मिश्रित संकेतों के बीच कॉमेक्स पर सोने की कीमतें मार्च के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं।
इस बीच, एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने का दिसंबर अनुबंध सात रुपये गिरकर 56,714 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। साथ ही चांदी का दिसंबर अनुबंध 387 रुपये उछलकर 67,272 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

