एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 700 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों गिरने से बृहस्पतिवार को सोना राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 150 रुपये की गिरावट के साथ 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 700 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों गिरने से बृहस्पतिवार को सोना राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 150 रुपये की गिरावट के साथ 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 81,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी जो पिछले बंद भाव से 150 रुपये कम है।’’

विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,287 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर कम है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषण) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘जब तक पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बनी रहेंगी, तब तक सोने में मौजूदा रुझान बने रहने की उम्मीद है।’’

इसके साथ ही चांदी गिरावट के साथ 26.75 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। पिछले बंद में यह 27.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).