एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की हानि के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, आठ मई वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की हानि के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 150 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,310 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से नौ डॉलर की गिरावट है।

गांधी ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमत में गिरावट आई।

चांदी भी गिरावट के साथ 27.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).