जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये टूटा, चांदी में 600 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही। चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। इससे पूर्व के कारोबार में चांदी 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
इस बीच, बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
व्यापारियों ने सोने की कीमत में गिरावट का कारण स्थानीय बाजार में आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग को बताया।
वैश्विक मोर्चे पर, जिंस बाजार में सोना 2,555.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पहले के मुकाबले 17.30 डॉलर प्रति औंस यानी 0.68 प्रतिशत अधिक है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी आई और यह एक सीमित दायरे में रहा, क्योंकि अमेरिकी बेरोजगारी दावों और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले व्यापारी सतर्क रहे।’’
गांधी ने कहा कि ये आंकड़े अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को प्रभावित कर सकते हैं और निकट भविष्य में सोने की कीमतों को दिशा प्रदान कर सकते हैं।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक मोहम्मद इमरान के अनुसार, इस सप्ताह सोने में सुस्ती बनी हुई है क्योंकि बाजार शुक्रवार को व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) आंकड़ों का इंतजार कर रहा है, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दर में कटौती के आकार की उम्मीद का अनुमान लगाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी का भाव भी तेजी के साथ 29.97 डॉलर प्रति औंस रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

