जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना 100 रुपये टूटा, चांदी में 300 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
नयी दिल्ली, 13 मई अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 300 रुपये टूटकर 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 100 रुपये की गिरावट है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,347 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर की गिरावट है।
गांधी ने कहा, ‘‘सोने ने कमजोर रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू किया क्योंकि महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले व्यापारियों ने अपनी सौदों को कम किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) मंगलवार को जारी किया जाएगा, इसके बाद बुधवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जारी किया जाएगा, जो कीमती धातु की कीमतों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगा।’’
चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस पर थी। पिछले सत्र में यह 28.14 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

