एजेंसी न्यूज

Gold-Silver Price: शादियों के सीजन में सोना और चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें नया भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये में बढ़त के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना (Gold) 915 रुपये टूटकर 52,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

Gold-Silver Price: शादियों के सीजन में सोना और चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें नया भाव
सोना (Photo Credits: pixabay)

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये में बढ़त के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना (Gold) 915 रुपये टूटकर 52,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया 25 लाख रुपये का सोना, जानें कैसे पकड़ा गया तस्कर

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस रुख के अनुरूप चांदी (Silver) भी 2,221 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67,969 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 70,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

इस बीच, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 76.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,942.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 24.94 डॉलर प्रति औंस पर थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोना 0.38 प्रतिशत के नुकसान से 1,942 डॉलर प्रति औंस पर था. बुधवार को सोने का भाव टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया. अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण घटा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).