एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 80 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये के नुकसान के साथ 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 80 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, आठ अगस्त वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये के नुकसान के साथ 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी की कीमत भी 800 रुपये लुढ़ककर 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी नुकसान के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली के बाजार में सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वायदा कारोबार में एमसीएक्स में दोपहर के कारोबार में सोने का अक्टूबर अनुबंध 50 रुपये की गिरावट के साथ 59,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में चांदी वायदा भी 225 रुपये गिरकर 71,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).