जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में 774 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक कीमतों में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 774 रुपये टूटकर 51,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक कीमतों में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 774 रुपये टूटकर 51,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोना 52,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

चांदी की कीमत भी 1,908 रुपये गिरकर 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पहले 71,084 रुपये प्रति किलो थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की हाजिर कीमत में 774 रुपये की गिरावट आयी।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी दर्शाता 1,934 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.24 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

पटेल ने कहा, ‘‘विश्व क अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख कायम रहा।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के आने से निवेशकों में जोखिम सहने की क्षमता बढ़ती दिखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड