जरुरी जानकारी | सोना 71 रुपये टूटा, चांदी में 66 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
नयी दिल्ली, 30 नवंबर रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने की तरह चांदी भी 66 रुपये की हानि दर्शाती 63,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये के मजबूत होने और जोखिम उठाने की धारणा में सुधार के बीच दिल्ली के बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।’’
डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे सुधरकर 81.44 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
परमार ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को धीमा करने के संकेतों की वजह से डॉलर में आई गिरावट के बाद कॉमेक्स में हाजिर सोना मई, 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े मासिक लाभ की ओर बढ़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

