एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 70 रुपये की गिरावट, चांदी 230 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 70 रुपये की गिरावट के साथ 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 70 रुपये की गिरावट, चांदी 230 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 19 जून अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 70 रुपये की गिरावट के साथ 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 230 रुपये की तेजी के साथ 73,280 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की हाजिर कीमत 70 रुपये की गिरावट के साथ 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी तेजी के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

गांधी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स पांच सप्ताह के निचले स्तर से उबरकर 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 101.96 पर कारोबार कर रहा है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).