जरुरी जानकारी | सोने में 669 रुपये की गिरावट, चांदी 1,026 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रूख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 669 रुपये टूटकर 56,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी कमजोर वैश्विक रूख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 669 रुपये टूटकर 56,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,423 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,026 रुपये लुढ़ककर 66,953 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 669 रुपये की हानि के साथ 56,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1,865 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 22.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।
गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में सोने गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

