एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्चिक रुख से सोना 668 रुपये टूटा, चांदी 1,390 रुपये कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 668 रुपये की गिरावट के साथ 51,727 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्चिक रुख से सोना 668 रुपये टूटा, चांदी 1,390 रुपये कमजोर

नयी दिल्ली, 15 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 668 रुपये की गिरावट के साथ 51,727 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,395 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,390 रुपये की गिरावट के साथ 67,997 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 69,387 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 25.58 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे यहां भी सोना कमजोर रहा।’’

अमेरिकी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) बैठक से पहले अमेरिकी बांड आय में वृद्धि के बाद सोने में बिकवाली देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).