एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 66 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 66 रुपये टूटकर 51,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 66 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त

नयी दिल्ली, 30 अगस्त रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 66 रुपये टूटकर 51,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत चार रुपये की मामूली तेजी के साथ 55,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 55,546 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में कीमतों में स्थिरता के बावजूद रुपये के मूल्य में भारी सुधार के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 66 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।’’

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 79.84 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बहुमूल्य धातुओं के भाव क्रमश: 1,736.80 डॉलर प्रति औंस और 18.81 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).