एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 61 रुपये टूटा, चांदी में 146 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 61 रुपये टूटकर 52,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

जरुरी जानकारी | सोना 61 रुपये टूटा, चांदी में 146 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 28 नवंबर विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 61 रुपये टूटकर 52,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 52,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी भी 146 रुपये के नुकसान से 61,855 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कमजोर रुपये और शादियों के सीजन की वजह से मजबूत हाजिर मांग से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट सीमित रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,750.46 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 21.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

परमार ने कहा, ‘‘चीन में कोविड पर नियंत्रण के लिए लगाए गए अंकुश के विरोध के बीच डॉलर में मजबूती से कॉमेक्स में सोना नीचे आ गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).