एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 60 रुपये टूटा, चांदी 575 रुपये कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 60 रुपये टूटकर 52,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 60 रुपये टूटा, चांदी 575 रुपये कमजोर

नयी दिल्ली, 10 अगस्त वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 60 रुपये टूटकर 52,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 52,871 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

चांदी भी 575 रुपये के नुकसान से 58,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी कोषों के प्रवाह से दोपहर के सत्र में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 79.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 20.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स (जिंस बाजार) में बुधवार को सोना 1,789 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर था। इससे यहां भी सोने में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).