जरुरी जानकारी | सोने में 57 रुपये की गिरावट, चांदी 270 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 57 रुपये की गिरावट दर्शाता 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कमजोर वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 57 रुपये की गिरावट दर्शाता 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव भी 270 रुपये की गिरावट के साथ 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,738 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत घटकर 1,738 डॉलर प्रति औंस रह जाने के बाद सोने में गिरावट का रुख रहा।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

