जरुरी जानकारी | सोने में 55 रुपये की गिरावट, चांदी 455 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 55 रुपये की गिरावट के साथ 56,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 55 रुपये की गिरावट के साथ 56,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 455 रुपये टूटकर 66,545 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 55 रुपये की गिरावट के साथ 56,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,863 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी नुकसान के साथ 21.95 डॉलर प्रति औंस रह गई।
गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

