एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 100 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 100 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 15 मार्च वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि चांदी की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,166 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर नीचे है।

गांधी ने कहा, "मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रारंभिक मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कमजोर होने से शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।’’

गांधी ने कहा, "अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक आंकड़ा जारी होने के बाद बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि होने से कीमती धातु की कीमत पर भी असर पड़ा।"

हालांकि चांदी 25.05 डॉलर प्रति औंस पर ऊंची बोली लगा रही थी, जबकि पिछले सत्र में यह 24.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).