एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना में 50 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 50 रुपये गिरकर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना में 50 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 13 फरवरी वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 50 रुपये गिरकर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि चांदी 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।"

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर सोना हाजिर 2,021 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से एक डॉलर कम है। वहीं चांदी बढ़त के साथ 22.82 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति आंकड़े आने के पहले डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती आने से सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).