जरुरी जानकारी | सोना 470 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 470 रुपये की हानि के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 मार्च विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 470 रुपये की हानि के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 420 रुपये की गिरावट के साथ 68,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 470 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,967 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव हानि के साथ 22.39 डॉलर प्रति औंस पर था।
एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट रही।
गांधी ने कहा कि अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दर को लेकर निर्णय पर है। फेडरल रिजर्व की बैठक का नतीजा बुधवार को आना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

