एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 442 रुपये टूटा, चांदी 950 रुपये कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 442 रुपये की गिरावट के साथ 51,010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोना 442 रुपये टूटा, चांदी 950 रुपये कमजोर

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 442 रुपये की गिरावट के साथ 51,010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी भी 950 रुपये की गिरावट के साथ 64,167 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 65,117 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,885 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 23.25 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,885 डॉलर प्रति औंस रह गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक रुख को कड़ा करने की आशंका के बीच डॉलर मजबूत हुआ जिससे यहां सोना दो महीने निचले स्तर पर आ गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).