एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 430 रुपये टूटा, चांदी 750 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 430 रुपये की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 430 रुपये टूटा, चांदी 750 रुपये फिसली

नयी दिल्ली, 25 मई कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 430 रुपये की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 430 रुपये के नुकसान के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,960 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस रही।

अमेरिकी बांड प्रतिफल तथा डॉलर में तेजी के साथ कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने के हाजिर मूल्य में गिरावट रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).