एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 430 रुपये की गिरावट, चांदी 620 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 430 रुपये की गिरावट, चांदी 620 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 14 जून वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

दिल्ली में चांदी की कीमत भी 620 रुपये लुढ़ककर 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 430 रुपये के नुकसान के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 23.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).