जरुरी जानकारी | सोना 40 रुपये टूटा, चांदी में 85 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ 56,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 जनवरी वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ 56,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 85 रुपये की गिरावट के साथ 68,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 40 रुपये की गिरावट के साथ 56,840 रुपये प्रति 10 ग्राम वा कारोबार कर रही थी।’’
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 23.88 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

