जरुरी जानकारी | सोना 372 रुपये टूटा, चांदी 69,273 रुपये प्रति किलो पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी का रुख होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी का रुख होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 15 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले सत्र में 69,258 रुपये प्रति किलो पर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने (24 कैरेट) की हाजिर कीमत 372 रुपये की गिरावट के साथ 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,797.8 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत 23.74 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
परमार ने कहा, ‘‘अमेरिका में तीसरे तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर आने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिका के आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि वहां की अर्थव्यवस्था में, पहले के अनुमान से कहीं अधिक तेजी लौटी है। इससे डॉलर मजबूत हुआ और इसने फेडरल रिजर्व को मुद्रास्फीति के खिलाफ संघर्ष को आक्रामक बनाए रखने का मौका दिया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

