एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 371 रुपये की गिरावट, चांदी 230 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 371 रुपये की गिरावट के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 371 रुपये की गिरावट, चांदी 230 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 21 फरवरी वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 371 रुपये की गिरावट के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,471 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 230 रुपये घटकर 65,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 371 रुपये की हानि के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,833 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 21.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि ब्याज दर में एक और वृद्धि के अनुमान के कारण एशियाई कारोबार के घंटों में डॉलर सूचकांक में तेजी रही जिससे कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई।

उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह एफओएमसी के बैठक के ब्योरे पर होगी जिसे बुधवार को जारी किया जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).