जरुरी जानकारी | सोना 370 रुपये टूटा, चांदी में 260 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, छह अप्रैल वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 370 रुपये टूटकर 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,015 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़त के साथ 24.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

बृहस्पतिवार को एशियाई बाजार में कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)