जरुरी जानकारी | सोने में 360 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 22 जून विदेशी बाजारों में कमजोर संकेत के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 800 रुपये लुढ़ककर 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी नुकसान के साथ 22.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)