एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, तीन मई वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलो पर अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,297 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर कम है।

गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती में अभी समय लगने की चिंता के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। ब्याज दर में कमी में देरी का कारण मुद्रास्फीति जोखिम का बरकरार रहना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्ध विराम के बाद निवेश के लिए सुरक्षित पनाहगाह माने जाने वाली परिसंपत्ति में गिरावट जारी है।’’

हालांकि, चांदी मामूली बढ़त के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 26.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘आंकड़ों के मोर्चे पर, अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास उम्मीद से कम रहा, जबकि अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और कारखाना ऑर्डर अधिक रहे। इससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).