जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये टूटा, चांदी 750 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 77,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,966 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.80 डॉलर पर रही।
अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने तथा अमेरिकी सरकारी बांड के प्रतिफल में सुधार के कारण सोना अपने हाल के उच्च स्तर से नीचे आ गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के बाद बृहस्पतिवार को डॉलर सूचकांक 100 अंक पर पहुंच गया और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ गया।
गांधी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि साप्ताहिक दावे दो महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं, जो श्रम बाजार में मजबूती का संकेत है। इससे इस विचार को मजबूती मिलेगी कि इस साल ब्याज दर में एक और वृद्धि हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

