एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे बंद हुई।

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसली

नयी दिल्ली, 30 मई वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, चांदी की कीमत 1,100 रुपये टूटकर 96,000 रुपये प्रति किग्रा रह गई। बुधवार को चांदी 97,100 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बंद हुई थी।

इस बीच, सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की हालिया आक्रामक टिप्पणियों का आकलन किया। आक्रामक टिप्पणियों ने संभावित ब्याज दरों के घटने के अनुमान को कमजोर किा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार, जो पिछले सत्र में चार सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया था, ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव डाला।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,339 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर कम है।

इसके अलावा, चांदी भी गिरावट के साथ 31.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).