एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोने में 295 रुपये की गिरावट, चांदी 640 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 295 रुपये की गिरावट के साथ 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोने में 295 रुपये की गिरावट, चांदी 640 रुपये फिसली

नयी दिल्ली, दो मार्च कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 295 रुपये की गिरावट के साथ 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,995 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 640 रुपये टूटकर 64,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 295 रुपये की गिरावट के साथ 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,831 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.80 डॉलर प्रति औंस पर थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘निवेशकों के बीच प्रमुख केन्द्रीय बैंकों द्वारा आगे मौद्रिक नीति और सख्त किये जाने की चिंताओं की वजह से बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबार के दौरान जिंस बाजार में सोने में गिरावट रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).