जरुरी जानकारी | सोना 265 रुपये टूटा, चांदी में 786 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 265 रुपये के नुकसान के साथ 50,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 सितंबर रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 265 रुपये के नुकसान के साथ 50,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली तेजी के साथ 1,705 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो मंगलवार को 1,701 डॉलर प्रति औंस थी।
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 786 रुपये की गिरावट के साथ 57,244 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,030 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
बुधवार को कॉमेक्स में चांदी की हाजिर कीमत 19.45 डॉलर प्रति औंस थी जो मंगलवार को 19.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में नुकसान के बावजूद कॉमेक्स में कल रात आई गिरावट को दर्शाते हुए दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 265 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।’’
बुधवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे घटकर 79.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

