जरुरी जानकारी | सोना 258 रुपये टूटा, चांदी 327 रुपये कमजोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 258 रुपये की गिरावट के साथ 51,233 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 258 रुपये की गिरावट के साथ 51,233 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,491 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी भी 327 रुपये की गिरावट के साथ 64,618 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 64,945 रुपये प्रति किलोग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,892 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोना 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,892 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

