एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 216 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 216 रुपये की गिरावट के साथ 51,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 216 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 16 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 216 रुपये की गिरावट के साथ 51,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस रुख के उलट चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 67,827 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 67,627 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,914 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 24.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार होने के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 216 रुपये की गिरावट आई।’’

ब्याज दर के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजार और एशियाई मुद्राओं की तेजी को देखते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर 76.21 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के 40 साल के उच्चतम स्तर पर होने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि की संभावना से सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).