एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 212 रुपये टूटा, चांदी 480 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बिकवाली तथा रुपये में सुधार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 212 रुपये टूटकर 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

जरुरी जानकारी | सोना 212 रुपये टूटा, चांदी 480 रुपये फिसली

नयी दिल्ली, 21 फरवरी वैश्विक बाजारों में बिकवाली तथा रुपये में सुधार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 212 रुपये टूटकर 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी के अनुरूप चांदी भी 480 रुपये के नुकसान के साथ 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,809 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे की बढ़त के साथ 74.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 212 रुपये टूट गया। कॉमेक्स में सोने में बिकवाली तथा रुपये में मजबूती से यहां सोना नीचे आया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली नुकसान के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).