एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 195 रुपये टूटा, चांदी 223 रुपये कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 195 रुपये की गिरावट के साथ 51,947 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 195 रुपये टूटा, चांदी 223 रुपये कमजोर

नयी दिल्ली, एक अगस्त कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 195 रुपये की गिरावट के साथ 51,947 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 223 रुपये चढ़कर 58,731 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,954 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 79.11 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,764 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी 20.21 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत में करीब 0.14 प्रतिशत की गिरावट थी जिससे यहां सोने के भाव नीचे आए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).