एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 153 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव शुक्रवार को 153 रुपये टूटकर 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 153 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, छह जनवरी वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव शुक्रवार को 153 रुपये टूटकर 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी सात रुपये की गिरावट के साथ 68,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘अमेरिका में उम्मीद से कहीं बेहतर रोजगार के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व को राहत दी है। इससे ब्याज दर बढ़ने की संभावना बढ़ी है। इस स्थिति के बाद सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,839.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 23.46 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी रोजगार के आंकड़े ने डॉलर को एक सप्ताह के ताजा उच्च स्तर पर पहुंचा दिया। बढ़ती ब्याज दरें और मजबूत डॉलर सूचकांक के कारण सोना कमजोर हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).