जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये टूटा, चांदी में 1,700 रुपये की बड़ी गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के दाम में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये टूटकर 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन अगस्त वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के दाम में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये टूटकर 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस रही।
सरकारी बॉन्ड से प्राप्त बढ़ने के कारण कॉमेक्स में सोना तीन सप्ताह के निचले स्तर पर चला गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड पर आय बृहस्पतिवार को नवंबर के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

