जरुरी जानकारी | सोना 139 रुपये टूटा, चांदी 363 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 139 रुपये की गिरावट के साथ 50,326 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 सितंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 139 रुपये की गिरावट के साथ 50,326 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
सोने की तरह चांदी भी 363 रुपये की गिरावट के साथ 58,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,665 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 19.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से नीतिगत दर में वृद्धि करने से मंदी को लेकर चिंता गहराने के बावजूद सोना नीचे आ गया।’’ मंदी की स्थिति में आम तौर पर सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

