जरुरी जानकारी | सोना 134 रुपये टूटा, चांदी में 169 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 134 रुपये की गिरावट के साथ 50,601 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार मई वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 134 रुपये की गिरावट के साथ 50,601 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,735 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी की कीमत भी 169 रुपये की गिरावट के साथ 62,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,956 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले रिजर्व बैंक के ब्याज दर में वृद्धि करने के निर्णय के बाद बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे के सुधार के साथ 76.40 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले एशिया में सुबह के कारोबार में सोने का कारोबार कमजोर रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,869 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी 22.61 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय के बढ़ने और फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सोने की मांग कमजोर रही जिससे सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

