जरुरी जानकारी | सोने में 114 रुपये की गिरावट, चांदी 136 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 114 रुपये टूटकर 50,561 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 114 रुपये टूटकर 50,561 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 136 रुपये की गिरावट के साथ 56,760 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,896 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 114 रुपये की गिरावट देखी गई।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,737 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

