एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 1,130 रुपये टूटा, चांदी 708 रुपये गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जरुरी जानकारी | सोना 1,130 रुपये टूटा, चांदी 708 रुपये गिरी

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 708 रुपये की गिरावट लेकर 60,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,891 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त लेकर 1,762 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 22.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़ों के पांच सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद शुक्रवार को भी सोने में कुछ गिरावट आई।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (वस्तु अनुसंधान) नवनीत दामनी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली सुधार देखा गया है। हालांकि डॉलर में तेजी और सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बीच यह एक महीने के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).