जरुरी जानकारी | सोने में 110 रुपये की गिरावट, चांदी 350 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 मार्च राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 70,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।
गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने की हाजिर कीमत 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

