जरुरी जानकारी | सोना 110 रुपये टूटा, चांदी में 350 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 84,100 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 83,750 रुपये प्रति किलो था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में हाजिर सोना कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 110 रुपये कम है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर कमजोर है।
गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के कारण सुरक्षित-निवेश उत्पादों की मांग में कमी आई है।
हालांकि, चांदी मामूली रूप से बढ़कर 27.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 27.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

