जरुरी जानकारी | सोने 105 रुपये टूटा, चांदी में 730 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 105 रुपये के नुकसान के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक मई बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 105 रुपये के नुकसान के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 730 रुपये के उछाल के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।’’
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.12 डॉलर प्रति औंस हो गई।
गांधी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने नए सौदों से दूरी बनाए रखी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

